नाविकों ने डीजल के लिए किया हंगामा

डोरीगंज (छपरा) : सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चलाये जा रहे नावों के नाविकों ने तेल के लिए सदर सीओ विजय कुमार सिंह के सामने हंगामा कर दिया. नाविकों का कहना था कि 23 अगस्त के बाद डीजल का पैसा नही मिला है. सदर सीओ द्वारा उन्हीं नाविकों को डीजल का पैसा दिया […]
डोरीगंज (छपरा) : सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चलाये जा रहे नावों के नाविकों ने तेल के लिए सदर सीओ विजय कुमार सिंह के सामने हंगामा कर दिया. नाविकों का कहना था कि 23 अगस्त के बाद डीजल का पैसा नही मिला है. सदर सीओ द्वारा उन्हीं नाविकों को डीजल का पैसा दिया जा रहा था, जो नाविक अपना नाव लेकर आये थे.
जिसपर नाव लेकर नहीं आने वाले नाविकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. नाविकों का कहना था कि नावें जहां-तहां तेल के अभाव मे फंसी हुई है.नाविक बीरबल राय, हरेकृष्णा राय, हरेन्द्र राय, उपेन्द्र राय, सत्येंद्र राय, राजनाथ राय, अमित यादव, अशोक राय, भूषण राय आदि दर्जनों नाविकों ने बताया कि जब डीजल का पैसा ही नहीं दिया जायेगा तो नाव कैसे चला पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




