तीन थानाध्यक्षों पर शो कॉज जारी

Published at :18 Aug 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
तीन थानाध्यक्षों पर शो कॉज जारी

छपरा (कोर्ट) : कोर्ट द्वारा मांगे गये अभिलेखों को ससमय प्रस्तुत नहीं करने को लेकर कई थानाध्यक्षों पर कारण बताओ नोटिस जारी की है. वहीं एक थानाध्यक्ष को सदेह उपस्थित हो कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है. एडीजे नवम ओमप्रकाश पांडेय ने भगवान बाजार थाना कांड संख्या 166/16 में पूरक केश डायरी समर्पित […]

विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : कोर्ट द्वारा मांगे गये अभिलेखों को ससमय प्रस्तुत नहीं करने को लेकर कई थानाध्यक्षों पर कारण बताओ नोटिस जारी की है. वहीं एक थानाध्यक्ष को सदेह उपस्थित हो कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है.
एडीजे नवम ओमप्रकाश पांडेय ने भगवान बाजार थाना कांड संख्या 166/16 में पूरक केश डायरी समर्पित नहीं करने को लेकर कहा कि डायरी को प्रस्तुत नहीं करने पर क्यों नहीं कोर्ट के कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दंडित किया जाये. कोर्ट ने 23 अगस्त को सदेह उपस्थित हो स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया. वहीं एडीजे प्रथम ओमप्रकाश पांडेय ने सोनपुर थानाध्यक्ष और मांझी थानाध्यक्ष को कांड दैनिकी प्रस्तुत नहीं करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन