जदयू-कांग्रेस ने की शांति की अपील

छपरा (सारण) : जिला जदयू कार्यालय में जदयू-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष तपेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई, जिसमें नौ अगस्त को जुलूस मार्च नहीं निकालने का निर्णय लिया गया तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने में कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की गयी. वहीं, आम लोगों से भी आपसी भाइचारे […]
छपरा (सारण) : जिला जदयू कार्यालय में जदयू-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष तपेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई, जिसमें नौ अगस्त को जुलूस मार्च नहीं निकालने का निर्णय लिया गया तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने में कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की गयी.
वहीं, आम लोगों से भी आपसी भाइचारे का माहौल कायम करने में सहयोग करने का आह्वान किया गया. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान, जदयू प्रवक्ता सत्यप्रकाश यादव, सत्येंद्र सहनी, पशुपति पटेल, मनोज पटेल, जयप्रकाश यादव, भोला सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, राजेश रंजन, रानी गुप्ता, निरंजन कुमार, घनश्याम कुशवाहा, राकेश सिन्हा, अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ शंकर चौधरी आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




