दरियापुर के दो कांवरियों की मौत से परिजनों में कोहराम

Published at :08 Aug 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
दरियापुर के दो कांवरियों की मौत से परिजनों में कोहराम

दरियापुर : देवघर से जलार्पण कर घर लौट रहे प्रखंड के मनपुरा गांव निवासी दो कावरियों की मौत अनियंत्रित बोलोरों के चढ़ जाने से मौके पर ही हो गयी तथा कई लोग घायल हो गये. इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया़ एक सप्ताह पूर्व कांवरियों की टोली मनपुरा से देवघर के लिए […]

विज्ञापन

दरियापुर : देवघर से जलार्पण कर घर लौट रहे प्रखंड के मनपुरा गांव निवासी दो कावरियों की मौत अनियंत्रित बोलोरों के चढ़ जाने से मौके पर ही हो गयी तथा कई लोग घायल हो गये. इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया़ एक सप्ताह पूर्व कांवरियों की टोली मनपुरा से देवघर के लिए रवाना हुई थी सभी ने धामों का दर्शन किया तथा देवघर-बासुकीनाथ धाम में भोले शिव व पार्वती पर जलार्पण किया.

लौटने के क्रम में कांवरियों की टोली जमुई के एक स्कूल में ठहरी थी. सुबह 4 बजे टोली के चार लोग सड़क किनारे बने रेलिंग पर बैठकर ब्रश कर रहे थे. तभी बोलेरो ने चार लोगों को रौंद डाला. इससे मनपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय अजीत सिंह तथा दरियापुर भुआल गांव निवासी 40 वर्षीय सतन सिंह की मौत हो गयी. वहीं सिंघासन राय तथा अवध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन