निशुल्क चलंत कांवरिया जांच क्लिनिक रवाना

Published at :08 Aug 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
निशुल्क चलंत कांवरिया जांच क्लिनिक रवाना

छपरा (सारण) : बाबा वैद्यनाथ धाम के नगरी देवघर जाने वाले कांवरियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर की ओर से चलंत क्लिनिक छपरा से देवघर के लिए रवाना किया गया. डॉ अनिल कुमार ने मेडिकल टीम को रवाना किया. इसके पहले भी एक टीम […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : बाबा वैद्यनाथ धाम के नगरी देवघर जाने वाले कांवरियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर की ओर से चलंत क्लिनिक छपरा से देवघर के लिए रवाना किया गया. डॉ अनिल कुमार ने मेडिकल टीम को रवाना किया. इसके पहले भी एक टीम छपरा से देवघर के लिए गयी थी. उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम छपरा से देवघर तक के रास्ते में कांवरियों का जांच करेगी और उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी जायेगी.

डॉ कुमार ने कहा कि श्रद्धा व अास्था के साथ जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य के प्रति उदासीन हो जाते हैं. उन्हें चिकित्सा सेवा की जरूरत होती है. यह चलंत क्लिनिक उन्हें चिकित्सा सेवा प्रदान करने में सार्थक सिद्ध होगी. मेडिकल टीम में रवि प्रसाद, जूही कुमारी, इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ संजू प्रसाद, लक्ष्मण राय, शैलेश कुमार, श्वेता सिंह, रीता देवी, जयंती देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन