जुलूस पर रोड़ेबाजी से फूटा आक्रोश

छपरा (सदर) : बंद समर्थकों के जुलूस के दौरान शुरू हुई पत्थरबाजी के बाद लगभग सात से आठ घंटे तक असामाजिक तत्वों अपनी मनमानी को अंजाम देते रहे. असामाजिक तत्वों ने कभी दुकानों में तोड़-फोड़ करने तो कभी आगजनी व लूटपाट के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर पत्थरबाजी करने से बाज नहीं आये. हालांकि सूचना मिलने […]
छपरा (सदर) : बंद समर्थकों के जुलूस के दौरान शुरू हुई पत्थरबाजी के बाद लगभग सात से आठ घंटे तक असामाजिक तत्वों अपनी मनमानी को अंजाम देते रहे. असामाजिक तत्वों ने कभी दुकानों में तोड़-फोड़ करने तो कभी आगजनी व लूटपाट के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर पत्थरबाजी करने से बाज नहीं आये.
हालांकि सूचना मिलने के बाद जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीपीओ मनीष कुमार, वरीय उपसमाहर्ता मो. उमैड, कुमार ओंकेश्वर, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार राय, डीआरडीए के निदेशक आदि पदाधिकारियों ने हथुआ मार्केट पहुंच कर जूता-चप्पल के दुकान में लगायी गयी आग को बुझाया. पुन: हथुआ मार्केट स्थिति बिहार लेदर हाउस का ताला तोड़ कर अटैची आदि लेकर भागने वालों को खदेड़ा इसके बाद कुछ असामाजिक तत्व अटैची छोड़कर भागने को विवश हुए. वहीं इन पदाधिकारियों ने बिहार लेदर की दुकान को अस्थायी तौर पर बंद किया.
तब तक डीएम दीपक आनंद व एसपी ने पहुंच कर हथुआ मार्केट के दक्षिणी छोड़ पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया. इसके अलावे असामाजिक तत्वों ने एक जेनरेटर सेट में आग लगा दी व हथुआ मार्केट व साहेबगंज रोड स्थित जूते-चप्पल की दुकान में लूट पाट की. इसी प्रकार साहेबगंज में भी किराना, शृंगार प्रसाधन, आभूषण आदि के दुकानों में तोड़-फोड़ व लूटपाट मचाया. प्रशासन सारे प्रयास के बावजूद करोड़ों की क्षति होने से नहीं बचा पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




