मौर्य एक्स से कट कर तीन की मौत

Published at :06 Aug 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
मौर्य एक्स से कट कर तीन की मौत

छपरा-सीवान रेलखंड पर चैनवा स्टेशन के समीप हुई घटना रसुलपुर (एकमा) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेल खंड पर चैनवा स्टेशन के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक तथा दो मासूमों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव निवासी स्व. बैराग […]

विज्ञापन
छपरा-सीवान रेलखंड पर चैनवा स्टेशन के समीप हुई घटना
रसुलपुर (एकमा) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेल खंड पर चैनवा स्टेशन के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक तथा दो मासूमों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव निवासी स्व. बैराग गिरि के पुत्र अशोक गिरि अपने भाई नागेन्द्र गिरि के 8 वर्षीय पुत्र व 10 वर्षीय पुत्री को लेकर बाल कटवाने के लिए सैलून में जा रहे थे.
वह चपरैठा गांव से रेलवे ट्रैक पर ही पैदल चलते हुए जा रहे थे. दोनों बच्चे व युवक पश्चिम से पूरब दिशा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रही गोरखपुर से हटिया जाने वाली डाउन मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया.
अशोक गिरि अपने भतीजा-भतीजी को लेकर चैनवा बाजार पर सैलुन में बाल कटवाने जा रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि गांव से मुख्य सड़क होकर बाजार जाने पर अधिक दूरी है.
रेलवे लाइन से होकर जाने पर बाजार की दूरी कम है. वह जल्दी बाजार पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक से होते हुए जा रहे थे. गांव के अन्य लोग भी रेलवे ट्रैक का बाजार आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते है. लोगों का कहना है कि जल्दबाजी ही तीनों की मौत का कारण बन गयी.
एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद चपरैठा गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस को नहीं है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्टेशन मास्टर द्वारा इस तरह की जानकारी राजकीय रेल पुलिस को नहीं दी गयी है. घटना के बाद परिजनों द्वारा तीनों शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिये जाने की बात सामने आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन