युवक ने बेल्ट से फांसी लगा कर दे दी जान

बनियापुर : नशे में धुत युवक ने मकान के ही एक कमरे में बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक बनियापुर थाने के सोहई गांव निवासी आनंद मोहन है. घटना के समय युवक अपने घर पर अकेला था एवं उसकी पत्नी मायके गयी थी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई के बाद शव […]
बनियापुर : नशे में धुत युवक ने मकान के ही एक कमरे में बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक बनियापुर थाने के सोहई गांव निवासी आनंद मोहन है. घटना के समय युवक अपने घर पर अकेला था एवं उसकी पत्नी मायके गयी थी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. लोगों ने बताया कि विक्की हमेशा नशे में रहता था. उसकी शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी और उसके व्यवहार से क्षुब्ध हो पत्नी अकसर मायके में ही रहती थी. पति घर पर अकेला रहता था.
ग्रामीणों की मानें तो विक्की पैतृक संपत्ति बेच कर शराब पीता था. मंगलवार की देर रात भी ग्रामीणों ने उसे नशे में धुत होकर घूमते हुए देखा था. बुधवार को देर तक जब उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो आस पड़ोस के लोग उसकी खोजबीन करने लगे तथा अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी. पुलिस की उपस्थिति में जब मकान का दरवाजा खोला गया, तो युवक बेल्ट से फंदा लगा जान दे चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




