जनता की हकमारी बरदाश्त नहीं : सीग्रीवाल

Published at :04 Jul 2016 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
जनता की हकमारी बरदाश्त नहीं : सीग्रीवाल

जलालपुर : गरीबों की हकमारी किसी भी शर्त में बरदाश्त नहीं होगी. चाहे व आम हो या खास. उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहीं. वे रविवार को जलालपुर स्थित अपने आवास पर जनता दरबार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गरीब की हकमारी करनेवालों को बख्शा नहीं […]

विज्ञापन

जलालपुर : गरीबों की हकमारी किसी भी शर्त में बरदाश्त नहीं होगी. चाहे व आम हो या खास. उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहीं. वे रविवार को जलालपुर स्थित अपने आवास पर जनता दरबार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गरीब की हकमारी करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. वहीं मांझी, दाउदपुर, लहलादपुर व जनता बाजार से आये दर्जनों लोगों ने गैस एजेंसियों द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत अवैध वसूली की बात सांसद से कहीं.

सासंद ने स्पष्ट रूप से कहा कि उज्ज्वला योजना में एक भी पैसा नहीं लेना है. चाहे चूल्हा हो या कोई अन्य मद में पैसा उगाही करनेवाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर ही सांसद ने नोडल पदाधिकारी रोशन कुमार से बात कर अवैध वसूली करनेवाले गैस एजेंसी संचालकों को चिह्नित करने का निर्देश देते हुए कार्रवाई करने की बात कही. वहीं एक टाल फ्री नंबर पर गलत सूचना देने पर टाल फ्री संचालक का क्लास लगाया. मौके पर रमाशंकर मिश्र शांडिल्य, विजय कुमार, शैलेंद्र कुमार,नीलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन