1.55 करोड़ की लागत से बनेंगे शहर में दो पार्क

Published at :02 Jul 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
1.55 करोड़ की लागत से बनेंगे शहर में दो पार्क

छपरा (सदर) : छपरा शहर के नागरिकों तथा पदाधिकारियों को चालू वर्ष में एक करोड़ 55 लाख की लागत से दो अलग-अलग सुसज्जित पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी. इनमें पहला पार्क एक करोड़ 30 लाख की लागत से जिला स्कूल परिसर में तथा दूसरा पार्क 25 लाख रुपये की लागत से छपरा शहर की मजिस्ट्रेट […]

विज्ञापन
छपरा (सदर) : छपरा शहर के नागरिकों तथा पदाधिकारियों को चालू वर्ष में एक करोड़ 55 लाख की लागत से दो अलग-अलग सुसज्जित पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी. इनमें पहला पार्क एक करोड़ 30 लाख की लागत से जिला स्कूल परिसर में तथा दूसरा पार्क 25 लाख रुपये की लागत से छपरा शहर की मजिस्ट्रेट कॉलोनी में बनेगा. मजिस्ट्रेट कॉलोनी में बननेवाले पार्क के निर्माण का कार्य जहां प्रगति पर है, वहीं जिला स्कूल में बननेवाले पार्क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा.
पार्क में चहारदीवारी, लाइटिंग, कैफेटरिया, गार्ड रूम का होगा निर्माण : इन दोनों पार्क को आकर्षक एवं आमजनों के लिए सुखद दृश्य प्रस्तुत करने के लिए पार्क की चारों तरफ चहारदीवारी, रोशनी की व्यवस्था, कैफेटेरिया का निर्माण होगा.
कैफेटेरिया के निर्माण से इस पार्क में आनेवाले लोगों को टहलने व बैठने के दौरान चाय-नास्ता लेने में सहूलियत होगी. जिला स्कूल में प्रस्तावित पार्क का क्षेत्रफल छह हजार स्क्वायर फुट होगा, जिसमें हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आकर्षक पेड़ -पौधे , झूला, बेंच आदि स्थापित किये जायेेगे. वहीं छपरा के प्रशासनिक पदाधिकारियों की एकमात्र कॉलोनी में भी एक हजार स्क्वायर फुट में बनने वाले पार्क को चहारदीवारी, रोशनी आदि सभी सुविधाओं से लैस किया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
केंद्र सरकार की अमृत योजना तथा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत इन दोनों पार्कों के निर्माण का कार्य चालू वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जायेगा. वहीं अगले पांच वर्षों तक हर वर्ष दो पार्क छपरा शहर में बनाये जाने की योजना है. मजिस्ट्रेट कॉलोनी में पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है.
आरपी सिंह, कार्यपालक अभियंता, जिला शहरी विकास अभिकरण, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन