अंतिम दिन चार पंचायतों के प्रतिनिधियों ने ली शपथ

इसुआपुर : प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के चौथे व अंतिम दिन बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार ने केरवा, चकहन, सुंदर अगौथर व निपनिया पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित 108 वार्ड व पंच सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ लेनेवालों में केरवा पंचायत की मुखिया रेणु देवी, सरपंच […]
इसुआपुर : प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के चौथे व अंतिम दिन बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार ने केरवा, चकहन, सुंदर अगौथर व निपनिया पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित 108 वार्ड व पंच सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ लेनेवालों में केरवा पंचायत की मुखिया रेणु देवी, सरपंच चंद्रदेव राय, चकहन की मुखिया मांती देवी, सरपंच लखपातो देवी, सुंदर अगौथर के मुखिया रंगलाल राय, सरपंच हरेराम तिवारी तथा निपनिया पंचायत की मुखिया रीना प्रकाश, सरपंच कुंती देवी शामिल हैं.
वहीं चारो पंचायतों के उपमुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव हुआ, जिसमे चकहन पंचायत के उपमुखिया मोहन मांझी तथा सुंदर अगौथर के उपमुखिया नागेंद्र राय निर्विरोध चुने गये. वहीं केरवा से उपमुखिया मुन्नी देवी तथा निपनिया से चिंता देवी निर्वाचित हुईं. उपसरपंच के लिए केरवा से पूनम शर्मा, चकहन से मीणा देवी, सुंदर अगौथर से गंगा राय तथा निपनिया से मीरा देवी चुनी गये, जिन्हें पंचायत के मुखिया ने उपमुखिया को तथा सरपंच ने उपसरपंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




