लोकतंत्र बचाने के लिए ही बनी उम्मीदवार : गीता

छपरा (सदर) : अध्यक्ष पद पर दावेदारी के लिए मैंने पूर्व से कोई रणनीति नहीं बनायी थी. गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में एक सोची-समझी राजनीति के तहत निर्विरोध निर्वाचन की रणनीति का जवाब देने के लिए ही मैंने नामांकन किया. ये बातें पराजित अध्यक्ष उम्मीदवार व 95 से ही राजनीति में सक्रिय गीता सागर […]
छपरा (सदर) : अध्यक्ष पद पर दावेदारी के लिए मैंने पूर्व से कोई रणनीति नहीं बनायी थी. गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में एक सोची-समझी राजनीति के तहत निर्विरोध निर्वाचन की रणनीति का जवाब देने के लिए ही मैंने नामांकन किया. ये बातें पराजित अध्यक्ष उम्मीदवार व 95 से ही राजनीति में सक्रिय गीता सागर राम ने कहीं. लोक महाविद्यालय हाफिजपुर से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण व सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका गांव में जन्मी व इसुआपुर भाग एक से जिला पर्षद के लिए निर्वाचित गीता सागर राम ने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षित जिप की सीट में भी पुरुषों की राजनीति पूरी तरह से हावी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




