खरीद-फरोख्त के कारण हुई हार : विजय प्रताप

Published at :01 Jul 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
खरीद-फरोख्त के कारण हुई हार : विजय प्रताप

छपरा (सदर) : जिला पर्षद के उपाध्यक्ष पद पर मेरी हार की वजह जिला पार्षदों की खरीद-फरोख्त है. ये बातें जिप के पूर्व उपाध्यक्ष व दूसरी बार उपाध्यक्ष के लिए चुनाव में पराजित रहे मांझी भाग तीन के जिला पार्षद विजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने परिणाम घोषणा के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि मैं […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : जिला पर्षद के उपाध्यक्ष पद पर मेरी हार की वजह जिला पार्षदों की खरीद-फरोख्त है. ये बातें जिप के पूर्व उपाध्यक्ष व दूसरी बार उपाध्यक्ष के लिए चुनाव में पराजित रहे मांझी भाग तीन के जिला पार्षद विजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने परिणाम घोषणा के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि मैं इस कार्य में विश्वास नहीं रखता हूं.

जिला पर्षद का उपाध्यक्ष बनने या नहीं बनने से मुझे कोई अंतर नहीं पड़ता. मैं जिला पर्षद सदस्य के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतूंगा. जिन पार्षदों ने नि:स्वार्थ भाव से समर्थन दिया, निश्चित तौर पर मैं उनके प्रति आभारी हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन