आठ माह से गायब पुत्र के लिए पथरा रहीं मां की आंखें

पानापुरए : प्रखंड के सतजोड़ा लखनपुर मार्ग पर स्थित मोथहा गांव मुख्य सड़क से सटे उत्तर रामनाथ प्रसाद का खपरैल मकान. दरवाजे पर शांति रामनाथ प्रसाद की पुत्रवधू गीता देवी की आंखें शून्य में निहारती. शायद इस उम्मीद में कि कही से कोई समाचार मिले. गत आठ माह का समय अपने खोये पुत्र की याद […]
पानापुरए : प्रखंड के सतजोड़ा लखनपुर मार्ग पर स्थित मोथहा गांव मुख्य सड़क से सटे उत्तर रामनाथ प्रसाद का खपरैल मकान. दरवाजे पर शांति रामनाथ प्रसाद की पुत्रवधू गीता देवी की आंखें शून्य में निहारती. शायद इस उम्मीद में कि कही से कोई समाचार मिले. गत आठ माह का समय अपने खोये पुत्र की याद में किस प्रकार बिताया होगा, शायद बता पाना मुश्किल है. गुमशुदा भास्कर के बारे में पूछने पर उसके आंसुओं का बांध टूट जाता है. भास्कर के दादा रामनाथ प्रसाद कहते हैं कि शायद ही कोई दिन होगा, जिस दिन भास्कर की याद न आती हो. खाने के हर निवाले के साथ वह दो आंसू जरूर बहाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




