मुखिया, सरपंच सहित 90 जन प्रतिनिधियों को दिलायी शपथ

इसुआपुर : प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार ने आतानगर, जयथर तथा छपिया पंचायत के मुखिया,सरपंच सहित 90 वार्ड व पंच सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. हालांकि आतानगर पंचायत के एक वार्ड सदस्य अनुपस्थित रहे. वहीं पंच के तीन पद रिक्त हैं. जबकि […]
इसुआपुर : प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार ने आतानगर, जयथर तथा छपिया पंचायत के मुखिया,सरपंच सहित 90 वार्ड व पंच सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. हालांकि आतानगर पंचायत के एक वार्ड सदस्य अनुपस्थित रहे. वहीं पंच के तीन पद रिक्त हैं. जबकि छपिया पंचायत में पंच के चार पद रिक्त हैं.
शपथ लेनेवालों में मुख्य रूप से आतानगर की मुखिया अनीता देवी, सरपंच कांति देवी, जयथर के मुखिया गजेंद्र प्रसाद सिंह, सरपंच रीमा देवी तथा छपिया की मुखिया मीणा देवी, सरपंच मैदा खातून शामिल हैं. वहीं तीनों पंचायतों के उपमुखिया तथा उपसरपंच के चुनाव की वोटिंग हुई, जिसमें आतानगर पंचायत के उपमुखिया अशोक कुमार साह निर्विरोध चुने गये. वहीं उपसरपंच विभा देवी चुनी गयीं. जयथर पंचायत से उपमुखिया मीरा देवी तथा उपसरपंच हरिकिशोर राय चुने गये. वहीं छपिया की उपमुखिया सुनीता देवी, उपसरपंच सुनील कुमार सिंह चुने गये, जिन्हें पंचायत की मुखिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




