सम्मानित किये गये डॉ शंभुनाथ सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपर निदेशक व सिविल सर्जन ने किया सम्मानित छपरा(सारण) : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभुनाथ सिंह को क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ बीके उपाध्याय तथा सिविल सर्जन डॉ निर्मल कुमार ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक के […]
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपर निदेशक व सिविल सर्जन ने किया सम्मानित
छपरा(सारण) : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभुनाथ सिंह को क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ बीके उपाध्याय तथा सिविल सर्जन डॉ निर्मल कुमार ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डाॅ सिंह को यह सम्मान दिया गया. क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ उपाध्याय ने कहा कि डॉ सिंह के द्वारा सदर अस्पताल के रख-रखाव, चिकित्साकर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करने, मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर यह सम्मान दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सारण जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा काफी सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं. कालाजार उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सारण जिले को बिहार में पहला स्थान प्राप्त हुआ है. कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक की भी भूमिका काफी सराहनीय रही है.
सिविल सर्जन ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को सम्मानित करने से कार्य संस्कृति का विकास होगा और बेहतर कार्य करने की प्रतिस्पर्धा के नये दौर की शुरुआत होगी. इस अवसर पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ बीके श्रीवास्तव, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रत्ना शरण, डॉ एमपी सिंह, आरपीएम अनीशा, डीपीएम धीरज कुमार, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




