करोड़ की सड़क में मिली अनियमितता

Published at :29 Jun 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ की सड़क में मिली अनियमितता

लापरवाही. अधिकारियों की जांच में हुआ खुलासा, जांच के बाद निर्माण कार्य रुका अमनौर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भेल्दी-अमनौर मेन रोड से बलहा मही नदी तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य की अधीक्षण अभियंता व अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा जांच के बाद कार्य को स्थगित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

लापरवाही. अधिकारियों की जांच में हुआ खुलासा, जांच के बाद निर्माण कार्य रुका

अमनौर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भेल्दी-अमनौर मेन रोड से बलहा मही नदी तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य की अधीक्षण अभियंता व अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा जांच के बाद कार्य को स्थगित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जांच के दौरान कई अनियमितता सामने आयी हैं.
मालूम हो कि लगभग एक करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बननेवाली सड़क के 30 अक्तूबर, 2015 तक पूर्ण होने की बात योजना से संबंधित लगे साइन बोर्ड पर बतायी गयी. लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ. वहीं सड़क निर्माण कार्य में 75 एमएम की गिट्टी की जगह 150 एमएम से अधिक के बोल्डर का प्रयोग किया जा रहा था. वहीं निचली परत छह इंच के जगह मात्र एक इंच पायी गयी.
यहां तक कि बीच-बीच में बनाये गये सीमेंट कंक्रीट सड़क में सड़क के किनारे दस-दस इंच के ईंट लगा कर चौड़ाई को पूरा किया गया है. सोमवार को जांच करने आये विभाग के अधीक्षण अभियंता यूके पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा धांधली बरते जाने की बात सामने आ रही है. इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपी जायेगी.
काम बंद होने से यातायात बाधित : इधर काम बंद होने से सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. बड़े-बड़े बोल्डर के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. बताया जाता है कि सड़क की जांच करने आयी टीम का पत्रकारों द्वारा समाचार संकलन एवं फोटो लेते देख संवेदक के कर्मी भड़क गये और देख लेने की धमकी तक दे डाली. इसकी सूचना अमनौर पुलिस को मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष कुमार संतोष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस देख उक्त कर्मी मौके से फरार हो गये. वहीं जांच करने आयी टीम से पुलिस ने पूछताछ की. उन लोगों द्वारा भी ऐसे बात सामने आने की बात बतायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन