सभी बैंक शाखाएं होंगी फायर प्रूफ

Published at :21 Jun 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
सभी बैंक शाखाएं होंगी फायर प्रूफ

कवायद. लगेंगे आधुनिक अग्निशमन यंत्र, बैंक शाखाओं का फायर ऑडिट शुरू जिले में बड़े पैमाने पर अगलगी की घटनाएं हुई हैं,जिसमें काफी जान-माल की क्षति हुई. इसी घटना के मद्देनजर बैंक शाखाओं समेत वैसे सभी महत्वपूर्ण संस्थानों को फायर प्रूफ बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गयी है. सभी बैंकों की शाखाओं में आधुनिक […]

विज्ञापन

कवायद. लगेंगे आधुनिक अग्निशमन यंत्र, बैंक शाखाओं का फायर ऑडिट शुरू

जिले में बड़े पैमाने पर अगलगी की घटनाएं हुई हैं,जिसमें काफी जान-माल की क्षति हुई. इसी घटना के मद्देनजर बैंक शाखाओं समेत वैसे सभी महत्वपूर्ण संस्थानों को फायर प्रूफ बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गयी है. सभी बैंकों की शाखाओं में आधुनिक अग्नि शमन उपकरणों का प्रबंध होगा.
छपरा (सारण) : फायर प्रूफ बनेंगी बैंकों की शाखाएं. सभी बैंकों की शाखाओं में आधुनिक अग्नि शमन उपकरणों का प्रबंध होगा. अग्नि शमन विभाग से बैंकों को अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है. विभाग के द्वारा बैंक शाखाओं का फायर ऑडिट कराया जायेगा. अग्नि शमन रोधी उपाय नहीं करने वाली बैंक शाखा के प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उनके विरुद्ध सरकार तथा बैंक प्रबंधन को लिखा जायेगा. इस दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. आपदा प्रबंधन विभाग तथा सरकार के निर्देश के आलोक में प्रशासन ने यह कदम उठाया है. करेंसी चेस्ट वाली बैंक शाखाओं में अग्निरोधी प्रबंध करने के प्रति विशेष निर्देश दिये गये हैं.
नहीं है मानक के अनुरूप प्रबंध: जिले की प्राय: सभी बैंक शाखाओं में मानक के अनुरूप अग्नि रोधी सुरक्षा के उपाय नहीं हैं. इस वजह से कभी भीषण हादसा होने की आशंका बनी हुई है, जिसमें काफी जान-माल की क्षति हो सकती है. बैंक शाखाओं में अग्नि रोधी सुरक्षा उपाय करने के प्रति बैंक प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है. बैंक शाखाओं में कार्य अवधि के दौरान ग्राहकों की काफी भीड़ जुटती है और इस दौरान आगजनी होने पर उस पर काबू पाने का समुचित प्रबंध नहीं है.
इनको भी करना है इसका पालन
सभी सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थान
होटल-रेस्टूरेंट
विवाह भवन-सभा भवन
नर्सिंग होम-अस्पताल, डिस्पेंसरी
मॉल-व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सिनेमा घर
यह भी है जरूरी
समय-समय पर अग्निरोधी संसाधनों की जांच
अग्निरोधी सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए मॉक ड्रील
अग्निरोधी तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण संस्थान के कर्मियों को दिलाना
अग्निरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
क्या कहते हैं अधिकारी
अग्नि सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करना सभी बैंक प्रबंधन का दायित्व है और इसका पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगा. सभी बैंकों की शाखाओं को फायर प्रूफ बनाने के लिए फायर ऑडिट किया जा रहा है.
संतोष कुमार पांडेय, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, सारण
क्या है प्रावधान
फायर हाइडेंट की शाखा में स्थापना
जौकी पंप का शाखा में प्रबंध करना
हौज रील रखना
सीढ़ी पर फायर के लिए पाइप लाइन का निर्माण
स्ट्रींग्लर की उपलब्धता
फायर एलार्म को हमेशा चालू रखना
स्मॉक डिटेक्टर शाखा में लगा कर रखना
हाइडेंट स्टैटिक टैंक के साथ ओवर हैंग टैंक
प्रथम व द्वितीय मंजिल के भवन में चल रही शाखाओं में दो सीढ़ी का प्रावधान
ग्राउंड फ्लोर, बेसमेंट सभी भवनों में आपाकालीन दरवाजा होना अनिवार्य है
बैंक शाखा भवन में चारों तरफ से हो रास्ता
बैंक शाखा तक बड़े वाहनों के पहुंचने का रास्ता
प्रत्येक वर्ष अग्निशमन विभाग से अग्निशमन ऑडिट कराना अनिवार्य
अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना है जरूरी
क्या है मामला
वर्तमान वर्ष में बड़े पैमाने पर अगलगी की घटनाएं जिले में हुई हैं. मार्च, अप्रैल तथा मई माह में जिले में चार सौ से अधिक अगलगी की घटनाएं हुईं. अप्रैल माह में 70 बड़ी घटनाएं हुईं, जिसमें काफी जान-माल की क्षति हुई. इस वर्ष अगलगी की घटनाओं में दो दर्जन से अधिक मौतें दर्ज हुई हैं. करीब तीन हजार से अधिक घर जल कर राख हो गये. करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. इसी घटना के मद्देनजर बैंक शाखाओं समेत वैसे सभी महत्वपूर्ण संस्थानों को फायर प्रूफ बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन