टेंपो पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के छपरा-रिविलगंज एनएच 19 पर टेंपो पलट जाने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत तीन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल एक […]
छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के छपरा-रिविलगंज एनएच 19 पर टेंपो पलट जाने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत तीन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
गंभीर रूप से घायल एक युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. रेफर किये गये घायल युवक मो वारिस को सिर में गंभीर जख्म है. सदर अस्पताल में भरती घायलों में कलावती देवी तथा मो नसीम शामिल हैं. टेंपोचालक द्वारा अनियंत्रित ढंग से परिचालन करने के कारण दुर्घटना हुई. घायलों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है. अन्य घायलों का उपचार रिविलगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




