भारतीय टीम के मैनेजर बने अशोक सिंह

Published at :04 May 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय टीम के मैनेजर बने अशोक सिंह

दिघवारा : वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर के रूप में सारण जिले के दिघवारा निवासी व रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज के सचिव अशोक कुमार सिंह करेंगे. बिहार किक बॉक्सिंग टीम के जनरल सेक्रेटरी श्री सिंह के नेतृत्व में भारतीय दल आगामी 14 से 19 नवंबर तक इटली के अंद्रिया […]

विज्ञापन

दिघवारा : वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर के रूप में सारण जिले के दिघवारा निवासी व रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज के सचिव अशोक कुमार सिंह करेंगे. बिहार किक बॉक्सिंग टीम के जनरल सेक्रेटरी श्री सिंह के नेतृत्व में भारतीय दल आगामी 14 से 19 नवंबर तक इटली के अंद्रिया में आयोजित होने वाली वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने रवाना होगी. भारतीय किक बॉक्सिंग महासंघ के जनरल सेक्रेटरी योगेश कुमार शाद ने पत्र जारी कर श्री सिंह को टीम मैनेजर बनाये जाने की सूचना दी है.

विश्व किक बॉक्सिंग महासंघ की इकाई इटली किक बॉक्सिंग महासंघ के तत्वावधान में इटली में आयोजित होने वाले वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप से पूर्व नयी दिल्ली में 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलने वाले इंडिया कैंप के लिए भी श्री सिंह को जिम्मेवारी दी गयी है. इसी कैंप के दौरान भारतीय किक बॉक्सिंग टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जायेगा.

श्री सिंह ने भारतीय टीम का मैनेजर बनाये जाने पर भारतीय किक बॉक्सिंग महासंघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे उम्मीद पर खरा उतरते हुए टीम इंडिया को ज्यादा-से-ज्यादा पदक दिलाने की कोशिश करेंगे. बताते चलें कि श्री सिंह के नेतृत्व में बिहार किक बॉक्सिंग टीम ने वर्ष 2014 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र व 2015 में नयी दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए बिहार को तीसरा स्थान दिलाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन