नवजात बच्ची को नोच-नोच कर खा गये अावारा कुत्ते

छपरा (सारण) : बिहार के छपरा शहरके नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक इलाके साहेबगंज चौक के पास एक नवजात बच्ची का शव शनिवार की सुबह मिलने से केवल लोगों में सनसनी फैल गयी. मानवता को एक बार फिर शर्मसारकरनेवालीइस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है. घटना की सूचना […]
छपरा (सारण) : बिहार के छपरा शहरके नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक इलाके साहेबगंज चौक के पास एक नवजात बच्ची का शव शनिवार की सुबह मिलने से केवल लोगों में सनसनी फैल गयी. मानवता को एक बार फिर शर्मसारकरनेवालीइस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इस घटना के बाबत लोगों में चर्चा है कि किसी कुंवारी मां की कोख से जन्मी नवजात को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया था, तो कहीं इस बात की भी चर्चा है कि पुत्र की चाह रखने वाले किसी दंपती द्वारा पुत्री के जन्म लेने के कारण उसे रात के अंधेरे में कूड़े की ढेर पर लाकर फेंक दिया गया होगा, जिससे कुत्ता तथा अावारा जानवरों ने नोच-नोच कर क्षत-विक्षत कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




