बनियापुर-जलालपुर में 3.10 लाख लोग डालेंगे वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Apr 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

दुल्हन को लेकर जा रहा वाहन गड्ढे में पलटा दूल्हा का पैर टूटा, दुल्हन सुरक्षित परसा : सीवान-परसा एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के सगुनी गांव के समीप बरात से दूल्हा-दुल्हन लेकर लौट रही आल्टो कार के चालक के संतुलन खो देने के कारण गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी, जिससे उसमें सवार दूल्हे […]
विज्ञापन
दुल्हन को लेकर जा रहा वाहन गड्ढे में पलटा
दूल्हा का पैर टूटा, दुल्हन सुरक्षित
परसा : सीवान-परसा एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के सगुनी गांव के समीप बरात से दूल्हा-दुल्हन लेकर लौट रही आल्टो कार के चालक के संतुलन खो देने के कारण गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी, जिससे उसमें सवार दूल्हे का पैर टूट गया, जबकि दुल्हन औरउसके भाई और चालक सुरक्षित रहे. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची और दूल्हे को उपचार के लिए पीएचसी में भरती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. घटना के संबंध में दूल्हे ने बताया की चालक सोनहो से तेज गति से गाड़ी चला रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के क्रम में संतुलन खो गया और गाड़ी गड्ढे में पलट गयी.
सगुनी से मकसूदपुर गयी थी बरात : थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी योगेंद्र राय उर्फ़ जोगी राय के पुत्र नौलेश कुमार की बरात भेल्दी थाने के मकसूदपुर गांव में 28 अप्रैल को गयी थी. शादी के बाद दुल्हन लेकर लौटने के क्रम में चालक के द्वारा संतुलन खो देने से दुर्घटना हो गयी. घटना की खबर मिलते ही दूल्हा तथा दुल्हन के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गयी.
गीत की रस्म के बदले मची चीख -पुकार : सोनहो बाजार पहुंचाने की खबर मिलते ही दूल्हे के परिवार की महिलाओं द्वारा दुल्हन को उतारने और कोहबर की रश्म पूरा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. केवल दुल्हन के पहुंचने का इंतजार था.
लेकिन गाड़ी पलटने की खबर परिजनों को मिलते ही चीख- पुकार मच गयी. गांव में ही घर से कुछ दुरी पर गाड़ी पलटी थी. इसलिए सभी महिला- पुरुष घटना स्थल पर पहुंचे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




