दो गांवों में लगी आग, आठ घर राख

Published at :28 Apr 2016 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
दो गांवों में लगी आग, आठ घर राख

लाखों की संपत्ति हुई बरबाद बनियापुर : अंचल क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से आठ मकान व उसमें रखे अन्न, वस्त्र, आभूषण, नकद, दैनिक उपयोग की सामग्रियां समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान जल गये. घटना मंगलवार की देर रात की है. घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दी गयी, मगर समाचार […]

विज्ञापन

लाखों की संपत्ति हुई बरबाद

बनियापुर : अंचल क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से आठ मकान व उसमें रखे अन्न, वस्त्र, आभूषण, नकद, दैनिक उपयोग की सामग्रियां समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान जल गये. घटना मंगलवार की देर रात की है. घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दी गयी, मगर समाचार प्रेषण तक किसी तरह की राहत उपलब्ध नहीं होने से पीड़ितों में आक्रोश था. पहली घटना अंचल क्षेत्र के शेखपुरा की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सभी लोग खा-पीकर सोने जा रहे थे,
तभी योगेंद्र राम के मकान के एक कोने से आग की लपटें उठने लगीं. ग्रामीण जब तक इकट्ठा होते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पड़ोस के लहवर राम, कुशहर राम, सत्येंद्र राम एवं राकेश राम के मकान को अपनी आगोश में ले लिया. मकान के अंदर सो रही महिला व बच्चे को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया,
मगर दो मवेशियों की जलने से मौत हो गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बनियापुर के टोले परसा में भी आग लगने से उमेश साह का मकान जल गया. वहीं, पड़ोस के विपुल तिवारी एवं रवींद्र तिवारी को भी आंशिक क्षति पहुंची है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन