56 वायुसैनिकों प्रशिक्षण दिया गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 3:05 AM (IST)
विज्ञापन

सीग्रीवाल ने संसद में उठायी औद्योगिक इकाई की स्थापना की मांग छपरा : महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बुधवार को संसद में नियम 377 के तहत अपने क्षेत्र में फूड टेक्नोलॉजी आधारित फूड प्रोसेसिंग औद्योगिक इकाई की स्थापना की मांग की. उक्त जानकारी सांसद के स्थानीय प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह ने देते हुए […]
विज्ञापन
सीग्रीवाल ने संसद में उठायी औद्योगिक इकाई की स्थापना की मांग
छपरा : महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बुधवार को संसद में नियम 377 के तहत अपने क्षेत्र में फूड टेक्नोलॉजी आधारित फूड प्रोसेसिंग औद्योगिक इकाई की स्थापना की मांग की. उक्त जानकारी सांसद के स्थानीय प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि श्री सीग्रीवाल ने संसद को बताया कि उनके क्षेत्र का पानापुर, तरैया, मशरक गंडक नदी से घिरा है, जबकि मांझी का क्षेत्र सरयू नदी से घिरा है.
यहां के दियारे इलाके के हजारों एकड़ में सब्जियों की खेती की जाती है, जो देश के विभिन्न महानगरों में भेजी जाती है. यदि यहां फूड प्रोसिसंग इकाई की स्थापना की जाये, तो किसानों को अपने उत्पाद को सुरक्षित भेजने में सहायता मिलेगी. वहीं काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




