तीन अपराधी दबोचे गये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2016 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. ईंट भट्ठा व्यवसायी से मांगी थी 20 लाख रंगदारी परसा : थाने के मिर्जापुर गांव के एक ईंट भट्ठा व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगनेवाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. पुलिस को यह सफलता उस समय हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर […]
विज्ञापन
सफलता. ईंट भट्ठा व्यवसायी से मांगी थी 20 लाख रंगदारी
परसा : थाने के मिर्जापुर गांव के एक ईंट भट्ठा व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगनेवाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. पुलिस को यह सफलता उस समय हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. अपराधियों के पास से पांच मोबाइल व तीन सिम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है. बरामद मोबाइल व सिम कार्ड का उपयोग अपराधियों ने ईंट भट्ठा व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में किया था. इसके अलावा पुलिस ने फोटो भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में थाने के मिर्जापुर गांव निवासी चंद्रशेखर राय का पुत्र विवेक कुमार, सतन राय का पुत्र पंकज कुमार, नगीना राय का पुत्र शैलेंद्र कुमार है.
गिरफ्तारी के लिए एसपी ने की थी टीम गठित : रंगदारी मांगे जाने की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आयी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी पंकज कुमार राज ने सोनपुर एसडीपीओ मो अली अंसारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम गठित की. पुलिस ने पांचवें दिन गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को मिर्जापुर गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
घटना को लेकर सोनपुर एसडीपीओ मो अली अंसारी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि ईंट भट्ठा व्यवसायी से परचा में धमकी देते हुए जल्द रुपये देने की मांग की गयी थी. रंगदारी मांगने वाले अपराधी प्रतिदिन मोबाइल का सिम कार्ड बदला करते थे. अपराधियों से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड फर्जी कागजात पर लिये गये थे.
पुरस्कृत होंगे परसा थानाध्यक्ष: एसडीपीओ मो अली अंसारी ने कहा कि थानाध्यक्ष राज रूप राय को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए पुरस्कृत किया जायेगा. उन्हें नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा. थानाध्यक्ष ने रंगदारी मामले को यथाशीघ्र व जिम्मेवारीपूर्वक उद्भेदन किया है.
यह सारण पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इसके पूर्व भी आभूषण व्यवसायी से नक्सलियों द्वारा रंगदारी की मांग की गयी थी. इस मामले के उद्भेदन में भी थानाध्यक्ष राजरूप राय की भूमिका सराहनीय रही थी. उस समय दो नक्सलियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. छापेमारी टीम में पुलिस बीएल पासवान व राम हुलास प्रसाद राय शामिल थे.
वाहन पर परचा साट व फोन कर मांगी थी रंगदारी
ईंट भट्ठा व्यवसायी मिर्जापुर निवासी रामानंद राय ने थाने में बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बीस अप्रैल को अपराधियों द्वारा ईंट भट्ठा मालिक के घर पर और स्काॅर्पियो पर परचा साट कर 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांगी गयी थी तथा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी चेतावनी अपराधियों ने दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




