बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Published at :27 Apr 2016 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में तीन घायल

मांझी : जय प्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को मांझी के सीओ सिद्धनाथ सिंह ने उठा कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एक को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया. घटना […]

विज्ञापन

मांझी : जय प्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को मांझी के सीओ सिद्धनाथ सिंह ने उठा कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एक को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार छपरा की तरफ से मांझी आ रहा था तथा दूसरा बाइक सवार मांझी से छपरा की तरफ बरात जा रहा था तभी एप्रोच मार्ग पर टक्कर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मांझी के थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक घटनास्थल पर पहुंच दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है. घायलों में मांझी थाने के कुंवर टोली निवासी नीरज शर्मा, गोपालगंज के मुन्ना मिश्रा तथा छपरा के मो मोदावीर शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन