हत्या मामले में मृतक की मां ने की एफआइआर

मकेर : थाने के फुलवरिया पंचायत चैनपुर गांव के वकील ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र विक्रमा ठाकुर की रविवार की देर रात की गयी हत्या मामले में मृतक की मां गिरिजा देवी ने स्थानीय थाने में सुरेश सिंह के पुत्र सुमन सिंह एवं रमेश सिंह के पुत्र रवि सिंह को नामजद करते हुए पुराने विवाद […]
मकेर : थाने के फुलवरिया पंचायत चैनपुर गांव के वकील ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र विक्रमा ठाकुर की रविवार की देर रात की गयी हत्या मामले में मृतक की मां गिरिजा देवी ने स्थानीय थाने में सुरेश सिंह के पुत्र सुमन सिंह एवं रमेश सिंह के पुत्र रवि सिंह को नामजद करते हुए पुराने विवाद को लेकर रात में खेत में ले जाकर अपने पुत्र की गरदन रेत कर हत्या करने का आरोप लगाया है.
पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चैनपुर गांव से नामजद सुमन सिंह को गिरफ्तार करने में सफल रही. थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त मामले में दो नामजद सुमन सिंह एवं रवि सिंह में सुमन सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. वहीं, दूसरे आरोपित रवि सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




