आग बुझाने में दो लड़के झुलसे

Published at :25 Apr 2016 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
आग बुझाने में दो लड़के झुलसे

बड़हरिया : थाने की बभनबारा दलित बस्ती में सुबह लगी आग को बुझाने के क्रम में दो लड़के झुलस गये. उनका इलाज तरवारा स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताये जाते हैं. गांव में खाना बनाने के क्रम में निकली चिनगारी से आग लग गयी. देखते-ही-देखते आधा दर्जन से […]

विज्ञापन

बड़हरिया : थाने की बभनबारा दलित बस्ती में सुबह लगी आग को बुझाने के क्रम में दो लड़के झुलस गये. उनका इलाज तरवारा स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताये जाते हैं. गांव में खाना बनाने के क्रम में निकली चिनगारी से आग लग गयी. देखते-ही-देखते आधा दर्जन से अधिक झोंपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गये. आग बुझाने के क्रम में जमादार राम के पुत्र आगंदी राम व भीखम मांझी के पुत्र दिनेश मांझी झुलस गये.

उन्हें तत्काल ग्रामीणों ने तरवारा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भरती करवाया. इस घटना में जहां राजेंद्र राम की दो नयी साइकिलें व एक लाख नकद जल गये. वहीं, दूसरी ओर, जमादार राम की तीन बकरियां जल गयीं. घटना के बाद मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी वकील सिंह ने स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन