सभी गेटों पर बन रहे पुलिस पिकेट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

कोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कवायद तेज छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय के सब जज, अष्टम के कोर्ट के सामने स्थित पोर्टिको में हुए बम विस्फोट के बाद गुरुवार को भी न्यायालय में पुलिस ने जांच अभियान चलाया़ कोर्ट परिसर में स्थित चारों गेट पर पुलिस द्वारा आनेवाले व्यक्तियों की जांच की गयी, […]
विज्ञापन
कोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कवायद तेज
छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय के सब जज, अष्टम के कोर्ट के सामने स्थित पोर्टिको में हुए बम विस्फोट के बाद गुरुवार को भी न्यायालय में पुलिस ने जांच अभियान चलाया़ कोर्ट परिसर में स्थित चारों गेट पर पुलिस द्वारा आनेवाले व्यक्तियों की जांच की गयी, जिसके बाद कोर्ट परिसर में इंट्री दी गयी़
कोर्ट के चारों गेटों पर पुलिस बल तैनात थे और उनके द्वारा जांच की जा रही थी. न्याय प्रशासन व जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उत्तरी गेट, दक्षिण पूर्व और पश्चिम गेट पर स्थायी तौर पर पुलिस पिकेट बनाये गये हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है.
वहीं, उत्तरी गेट के भीतर व मजिस्ट्रेट कॉलोनी जानेवाले रास्ते के बाद खाली पड़ी जमीन को अर्थमूवर द्वारा बराबर किया जा रहा है़ इसमें जिसमें आम लोगों को वाहन खड़ा करने की इजाजत जिला जज द्वारा दी गयी है. सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम हो इसको लेकर पश्चिमी गेट के पास मिट्टी भी खुदाई कर पोस्ट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है़ गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि ऐसी व्यवस्था पहले रहती, तो अबतक जो घटनाएं हुई हैं वह नहीं हो सकते हैं.
गौरतलब है कि एक युवती बीते सोमवार को अपने साथ बम लेकर कोर्ट में परिसर में दो कैदियों की हत्या के उद्देश्य से पहुंची थी, लेकिन वह अपने इरादे में सफल हो पाती इसके पूर्व ही बम विस्फोट हो गया. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं, अन्य आठ लोग भी घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




