बेहतर राजस्व वसूली वालों को प्रशंसा पत्र तो, कम वसूली वाले पर कार्रवाई

Published at :06 Apr 2016 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर राजस्व वसूली  वालों को प्रशंसा पत्र तो, कम वसूली वाले पर कार्रवाई

बेहतर राजस्व वसूली वालों को प्रशंसा पत्र तो, कम वसूली वाले पर कार्रवाई दिघवारा व सोनपुर के कार्यपालक पदाधिकारी से जवाब तलब कम लगान वसूली करनेवाले हलका कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश आंतरिक संसाधन की बैठक में डीएम ने रामनवमी को लेकर भी चौकसी बरतने का दिया निर्देशनोट: फोटो नंबर 6 सीएचपी 5 है […]

विज्ञापन

बेहतर राजस्व वसूली वालों को प्रशंसा पत्र तो, कम वसूली वाले पर कार्रवाई दिघवारा व सोनपुर के कार्यपालक पदाधिकारी से जवाब तलब कम लगान वसूली करनेवाले हलका कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश आंतरिक संसाधन की बैठक में डीएम ने रामनवमी को लेकर भी चौकसी बरतने का दिया निर्देशनोट: फोटो नंबर 6 सीएचपी 5 है कैप्सन होगा-पदाधिकारियों के साथ आंतरिक संसाधन की बैठक करते डीएम. संवाददाता-छपरा (सदर) आंतरिक संसाधन की बैठक में एक ओर जहां 50 फीसदी से कम राजस्व वसूली करनेवाले आधा दर्जन पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी, वहीं बैठक में अनुपस्थित दिघवारा एवं सोनपुर के कार्यपालक पदाधिकारी से जवाब -तलब का निर्देश दिया गया है. डीएम दीपक आनंद ने वर्ष 2015-16 के लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त उपलब्धियों की समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत एकमा, परसा, मढ़ौरा, दिघवारा, सोनपुर तथा कार्यपालक अभियंता सारण नहर प्रमंडल के विरुद्ध 50 प्रतिशत से कम उपलब्धि के कारण इन पर कार्रवाई की अनुशंसा की. सर्वाधिक राजस्व संग्रह छपरा नगर पर्षद का : बैठक के दौरान डीएम ने सर्वाधिक 168 फीसदी राजस्व संग्रह छपरा नगर पर्षद द्वारा किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही नगर पर्षद एवं सभी नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी से कहा कि राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है. बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारियों से रिसोर्स मैपिंग कर आने की जरूरत जतायी. बेहतर प्रदर्शन वाले वाणिजयकर, राष्ट्रीय बचत, उत्पाद, जिला पर्षद एवं नगर पर्षद के पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देने के लिए उनके विभाग को अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान परिवहन विभाग की उपलब्धि 81.4 फीसदी, निबंधन विभाग की 85 फीसदी व खनन विभाग की उपलब्धि 75 फीसदी होने पर कहा कि प्रारंभ से ही वित्तीय वर्ष 16-17 में परिश्रम करने की जरूरत है. समीक्षा के दौरान जिला निबंधक ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दो -तीन दिनों हड़ताल की वजह से शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने में परेशानी हुई. बैठक में मॉडल फाॅर्म पर ही भूमि का निबंधन करने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर डीमए ने जोर दिया. वहीं सरकार के निर्देश के आलोक में जिले की सभी 16 विदेशी शराब की दुकानों एवं चार बारों को सील कर दिये जाने के बाद लगातार गश्ती व छापेमारी की बात उत्पादन अधीक्षक ने बतायी.भू लगान वसूली तेज करने का निर्देश : बैठक में अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि वे जिले में हलकावार भू लगान वसूली की समीक्षा करें और जिले में न्यूनतम भू लगान वसूलने वाले हलका कर्मचारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई चलाने का प्रस्ताव अविलंब भेजें. पंचायत चुनाव एवं रामनवमी, महावीरी झंडा के अवसर पर थानाध्यक्ष के साथ फीड बैंक प्राप्त कर सभी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रिवेंटिव एक्सन लेने का निर्देश डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को दिया. वहीं रामनवमी तथा महावीरी झंडा के जुलूस पर प्रशासन की पैनी नजर रखने एवं हुड़दंगियों को हिरासत में लेकर जेल में भेजने की कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि कहीं भी जुलूस के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी. इसके लिए सभी एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर प्रशासन के संदेश से लोगों को अवगत कराने का निर्देश भी डीएम ने दिया. बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता अनिल ठाकुर, डीपीआरओ बीके शुक्ला के अलावा सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, डीसीएलआर, सीओ आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन