मारपीट की घटनाओं में सात घायल

छपरा (सारण) : मारपीट की घटनाओं में तीन महिला समेत सात लोग घायल हो गये. सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. भगवान बाजार थाने के दौलतगंज मुहल्ला में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं, जिसमें माला देवी […]
छपरा (सारण) : मारपीट की घटनाओं में तीन महिला समेत सात लोग घायल हो गये. सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. भगवान बाजार थाने के दौलतगंज मुहल्ला में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं, जिसमें माला देवी तथा उनका पुत्र इंद्रजीत सिंह, कौशल्या देवी तथा उनका पति विक्रमा महतो शामिल हैं
. वहीं दूसरी वारदात में नगर थाने के बड़ा तेलपा निवासी स्व विंदा सिंह का पुत्र चंदन कुमार सिंह, रौजा के स्व रामदेव महतो का पुत्र नाटा महतो, धर्मेंद्र महतो की पत्नी इंदू देवी घायल हो गयीं. घटना का कारण आपसी विवाद तथा पुरानी रंजिश बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










