पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी

Published at :20 Mar 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी

मांझी : थाने के दुर्गापुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत्त सैनिक के घर से लाखों के सामान व नकदी की चोरी कर ली. घटना की जानकारी घरवालों को सुबह हुई. पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. सूचना पाकर मांझी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली. […]

विज्ञापन

मांझी : थाने के दुर्गापुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत्त सैनिक के घर से लाखों के सामान व नकदी की चोरी कर ली. घटना की जानकारी घरवालों को सुबह हुई. पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. सूचना पाकर मांझी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह घर के लोग खाना खाकर अपने रूम में सो गये. इसी बीच चोर घर के पीछे से अंदर प्रवेश कर गये और मंडप के सहारे आंगन में उतर कर कमरे में सो रहे लोगों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया

तथा बाकी कमरों का ताला तोड़ कर आराम से पूरा समान लेकर गांव से बाहर जा कर बॉक्सों को तोड़ कर सामान ले गये. चोरी गये सामानों में नकद, गहना, कपड़ा समेत तीन लाख की सामान शामिल है. अगर आंगन में मंडप नहीं होता, तो चोरी करना अासान नहीं होता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन