छात्रों ने जाम की सड़क

Published at :20 Dec 2013 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने जाम की सड़क

संवाददाता, परसा छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने व प्रधानाध्यापिका के र्दुव्‍यवहार से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को एनएच 102 कसे जाम कर दिया. घटना राजकीय मध्य विद्यालय पचरुखी में उस समय हुई, जब पोशाक राशि का वितरण कार्यक्रम चल रहा था. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पोशाक राशि के साथ ही […]

विज्ञापन

संवाददाता, परसा

छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने व प्रधानाध्यापिका के र्दुव्‍यवहार से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को एनएच 102 कसे जाम कर दिया. घटना राजकीय मध्य विद्यालय पचरुखी में उस समय हुई, जब पोशाक राशि का वितरण कार्यक्रम चल रहा था. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पोशाक राशि के साथ ही छात्रवृत्ति की राशि का भी वितरण करने की मांग कर रहे थे. लेकिन प्रधानाध्यापिका शांति कुंवर द्वारा उनके साथ र्दुव्‍यवहार किया गया व जाति सूचक शब्दों से संबोधित किया गया. नाराज छात्रों ने छपरा-रेवा एनएच 102 के भेल्दी चौक के समीप टायर जला कर जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा. बाद में सअनि संजय कुमार के काफी प्रयास व समझाने-बुझाने पर जाम को समाप्त कराया जा सका. वहीं बीइओ रामसेवक राम ने विद्यालय को केवल पोशाक की राशि उपलब्ध होने की बात कहते हुए बताया कि असामाजिक तत्वों के बहकावे में छात्रों ने ऐसा कार्य किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन