फर्जी एलपीसी दाखिल करने पर प्राथमिकी

Published at :18 Dec 2013 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी एलपीसी दाखिल करने पर प्राथमिकी

पानापुर. एक फाइनांस कंपनी से ट्रैक्टर लेने के लिए जाली भू-स्वामित्व प्रमाणपत्र जमा करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बात का पता तब चला, जब उक्त कंपनी ने इन प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए अंचल कार्यालय, पानापुर भेजा. थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव निवासी नसरूद्दीन मियां, पिता राजबली मियां एवं विक्रमा प्रसाद, पिता […]

विज्ञापन

पानापुर. एक फाइनांस कंपनी से ट्रैक्टर लेने के लिए जाली भू-स्वामित्व प्रमाणपत्र जमा करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बात का पता तब चला, जब उक्त कंपनी ने इन प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए अंचल कार्यालय, पानापुर भेजा. थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव निवासी नसरूद्दीन मियां, पिता राजबली मियां एवं विक्रमा प्रसाद, पिता सूरज प्रसाद द्वारा मैगमा फिनकोर्प लिमिटेड फाइनांस कंपनी के साथ आवेदन दिया गया था.

आवेदन में संलग्न एलपीसी को कंपनी ने जब जांच के लिए अंचल कार्यालय पानापुर भेजा, तब इस मामले का खुलासा हुआ. एलपीसी पर राजस्व कर्मचारी शिवजी सिंह के हस्ताक्षर किये हुए हैं, जबकि इस नाम का कोई भी कर्मचारी न यहां था और ना ही कोई है. साथ ही एलपीसी रसीद भी फर्जी है एवं उस पर सीओ के हस्ताक्षर एवं मुहर भी जाली हैं. इस फर्जीवाड़ा पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीओ सत्यनारायण पासवान ने स्थानीय थाने में उन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है एवं फाइनांस कंपनी को भी इसकी सूचना भेज दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन