अपहृत किशोरियों के मामले शीघ्र निबटाएं

छपरा (सारण) : किशोरियों के अपहरण तथा लापता होने के लंबित मामलों को एसपी सत्यवीर सिंह ने गंभीरता से लिया है. पांच वर्षों के अंदर दर्ज किशोरियों के अपहरण तथा लापता होने के मामले में की गयी कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा तलब किया है. सभी थानध्यक्षों को इस आशय का दिशा-निर्देश एसपी ने दिया है. […]
छपरा (सारण) : किशोरियों के अपहरण तथा लापता होने के लंबित मामलों को एसपी सत्यवीर सिंह ने गंभीरता से लिया है. पांच वर्षों के अंदर दर्ज किशोरियों के अपहरण तथा लापता होने के मामले में की गयी कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा तलब किया है. सभी थानध्यक्षों को इस आशय का दिशा-निर्देश एसपी ने दिया है.
अपहृत तथा लापता किशोरियों की बरामदगी नहीं होने के कारण भी स्पष्ट करने का निर्देश दिया है. खास कर 18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों से जुड़े मामलों में कंडिकावार रिपोर्ट तलब किया है. सभी मामलो में अनुसंधान की स्थिति और अनुसंधान के दौरान मिली जानकारी भी मांगी गयी है. कौन-कौन मामला किन-किन पदाधिकारियों के स्तर पर लंबित है, यह भी जानकारी देने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










