धमकी के बाद भी निर्माण में जुटे मजदूर

Published at :04 Jan 2016 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
धमकी के बाद भी निर्माण में जुटे मजदूर

निर्माण स्थल की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन तत्पर छपरा (सारण) : छपरा-आरा के बीच गंगा नदी पर चल रहे पुल निर्माण का रविवार को कड़े-सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गया. शुक्रवार की रात कथित नक्सलियों द्वारा बम विस्फोट कर जेनेरेटर उड़ाये जाने के कारण शनिवार को कार्य बाधित हो गया था. रविवार को […]

विज्ञापन

निर्माण स्थल की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन तत्पर

छपरा (सारण) : छपरा-आरा के बीच गंगा नदी पर चल रहे पुल निर्माण का रविवार को कड़े-सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गया. शुक्रवार की रात कथित नक्सलियों द्वारा बम विस्फोट कर जेनेरेटर उड़ाये जाने के कारण शनिवार को कार्य बाधित हो गया था. रविवार को सभी मजदूर व कर्मचारी काम पर वापस लौट आये और पूरी गति के साथ काम शुरू हो गया.
पुल निर्माण के कार्य में लगी कंपनी के कर्मियों तथा मजदूरों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. अभियंता मो साबिर ने बताया कि कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और सभी मजदूर व कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ अपना-अपना कार्य कर रहे हैं. प्रोजेक्ट मैनेजर बबलू सिंह ने बताया कि कंपनी के बेस कैंप तथा निर्माण स्थल की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है.
प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. निर्माण कार्य आम दिनों की तरह हो रहा है. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जायेगा. स्थानीय ग्रामीण इस महत्वकांक्षी योजना को पूर्ण कराने के प्रति तत्पर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन