सामर्थ्य के अनुसार असहाय लोगों की करें मदद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2016 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

डीआइजी ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण दिघवारा : नगर पंचायत के माल गोदाम के सामने राधाराम चंद्र सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी अजीत कुमार राय ने किया. डीआइजी श्री राय ने कार्यक्रम को संबोधित कर संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए […]
विज्ञापन
डीआइजी ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण
दिघवारा : नगर पंचायत के माल गोदाम के सामने राधाराम चंद्र सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी अजीत कुमार राय ने किया. डीआइजी श्री राय ने कार्यक्रम को संबोधित कर संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार, असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए. इसी से समाज में मानवता जीवंत रह सकेगी.
वहीं, अंचलाधिकारी अजय शंकर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद कर हर इनसान को इनसानियत का फर्ज निभाना चाहिए. थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने भी संस्था के प्रयास की सराहना कर कहा कि जरूरत के समय इनसान की मदद करनेवाला व्यक्ति ही सच्चा मानव कहलाने का हकदार है.
देर शाम तक चले कार्यक्रम में आर्थिक संपन्न लोगों ने लगभग 500 असहाय लोगों के बीच कंबल व भोजन का वितरण किया. डीआइजी श्री राय ने स्वयं पांच असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर डॉ विनय कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ जेड अहमद, प्रो. शत्रुघ्न सिंह, प्रो. केशव सिंह, ऋषिकेश तिवारी, शकुंतला मंडल समेत सैकड़ों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मो. रेयाजुद्दीन ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










