हैप्पी न्यू इयर कह 2016 का किया स्वागत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

वर्ष 2015 बीत गया. 2016 ने कदम रख दिया. बीते साल को भुला कर लोगों ने गरमजोशी के साथ नये साल का स्वागत किया. सर्द मौसम के बावजूद लोगों, विशेष कर युवाओं व बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. सभी ने अपने-अपने ढंग से हैप्पी न्यू इयर कह कर एक-दूसरे को बधाई दी. […]
विज्ञापन
वर्ष 2015 बीत गया. 2016 ने कदम रख दिया. बीते साल को भुला कर लोगों ने गरमजोशी के साथ नये साल का स्वागत किया. सर्द मौसम के बावजूद लोगों, विशेष कर युवाओं व बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. सभी ने अपने-अपने ढंग से हैप्पी न्यू इयर कह कर एक-दूसरे को बधाई दी. लोगों ने मंदिरों में जाकर या घरों में ही पूजा-अर्चना कर भगवान से अपने व स्वजनों की खुशहाली की कामना की.
छपरा (सारण) : शुक्रवार को लोगों ने नये वर्ष की शुरुआत उमंग व असीम उत्साह के साथ की. बच्चों ने सैर-सपाटे कर व पकवान मिष्टान खाकर नये वर्ष को सेलिब्रेट किया, तो बड़े-बुजुर्गों ने मंदिरों में मत्था टेक कर व पूजा-अर्चना कर नये वर्ष का स्वागत किया. सभी ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू इयर कह कर नववर्ष का स्वागत किया. इसको लेकर शहर की सड़कों पर चहल-पहल का माहौल रहा. होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने नये वर्ष को सेलिब्रेट करनेवालों के लिए खास इंतजाम कर रखा था. अहले सुबह मारुति मानस मंदिर और सलेमपुर स्थित गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के मध्य में स्थित चिल्ड्रेन पार्क में नया वर्ष मनाने के लिए बच्चों तथा युवक-युवतियों की भीड़ जुटने से मेला जैसा नजारा देखने को मिला.
होटल-रेस्टोरेंट में रही गहमागहमी
नये वर्ष के उपलपक्ष्य में परिजनों, सगे-संबंधियों, मित्रों के साथ काफी संख्या में लोग होटलों व रेस्टोरेंटों में खाने-खिलाने पहुंचे. इसको लेकर रेस्टोरेंट में काफी साज-सज्जा का प्रबंध किया गया था. नये वर्ष को सेलिब्रेट करने का खास प्रबंध रहने से काफी रौनक रहा. इस दौरान खास व्यंजन परोसने का भी इंतजाम होटल संचालकों ने कर रखा था.
पुलिस प्रशासन ने बरती चौकसी
नया वर्ष मनाने के नाम पर हुड़दंग मचानेवालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस-प्रशासन के द्वारा भी चौकसी बरती गयी. सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी और पुलिस के द्वारा लगातार पैट्रोलिंग की जाती रही. पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह के निर्देश पर बिना हेलमेट तथा बिना कागजात के दोपहिया वाहन चलानेवालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान जिले में करीब एक सौसे अधिक दोपहिया वाहन जब्त किये गये.
पटाखों की गूंज के साथ हुआ नये वर्ष का स्वागत
12 बजे रात को जैसे ही घड़ी की सूई एक हुई, चारों तरफ पटाखों की गूंज चारों ओर सुनाई देने लगी. हाड़ कंपाती ठंड व घने कोहरे के बावजूद लोगों ने गरम जोशी के साथ नये वर्ष का स्वागत किया. इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई देने का दौर शुरू हो गया. मोबाइल की घंटियां बजने लगीं. व्हाट्सएप, मैसेंजर पर नये वर्ष का
शुभकामना संदेश भेजने का सिलसिला शुरू हो गया. फेसबुक नववर्ष की शुभकामनाओं के पोस्ट से पट गयी. दोपहर तक कोहरा छाया रहा. ठंड बरकरार रही. कुछ समय के लिए धूप निकलने पर चहल-पहल बढ़ी, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर धूप को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया. ठंड व कोहरे के बावजूद नववर्ष मनाने के प्रति लोगों में उत्साह-उमंग कायम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










