यज्ञ के लिए निकाली गयी कलशयात्रा

Published at :01 Jan 2016 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ के लिए निकाली गयी कलशयात्रा

यज्ञ के लिए निकाली गयी कलशयात्रा जलालपुर. प्रखंड के बसडीला गांव स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में चलनेवाले गायत्री यज्ञ एवं संस्कार तथा प्रज्ञा पुराण की कथा की शुरुआत शुक्रवार को कलशयात्रा से की गयी. गाजे-बाजे के साथ इस कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने कोपा बाजार स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण से […]

विज्ञापन

यज्ञ के लिए निकाली गयी कलशयात्रा जलालपुर. प्रखंड के बसडीला गांव स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में चलनेवाले गायत्री यज्ञ एवं संस्कार तथा प्रज्ञा पुराण की कथा की शुरुआत शुक्रवार को कलशयात्रा से की गयी. गाजे-बाजे के साथ इस कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने कोपा बाजार स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण से पवित्र कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पहुंचे. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की शुरुआत की गयी. तीन दिनों तक चलनेवाले इस यज्ञ में कथावाचक के रूप में यूपी, बलिया समेत देश के कोने-कोने से कई प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन