आप जिनके करीब होते हैं वो बड़े खुशनसीब...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

अंतिम शाम महफिल को मदहोश कर गये पंकज उधास सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के समापन के अवसर पर गुरुवार को देश के जाने-माने गजल गायक पंकज उधास ने अपने स्वर से ऐसा समां बांधा कि लोग आनंदित हो उठे. अंतिम शाम को पंकज उधास महफिल को मदहोश कर गये. उन्होंने अपने […]
विज्ञापन
अंतिम शाम महफिल को मदहोश कर गये पंकज उधास
सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के समापन के अवसर पर गुरुवार को देश के जाने-माने गजल गायक पंकज उधास ने अपने स्वर से ऐसा समां बांधा कि लोग आनंदित हो उठे. अंतिम शाम को पंकज उधास महफिल को मदहोश कर गये. उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत लोग तुमको गुलाब कहते हैं… से की.
श्रोताओं से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इसके बाद निकलो न बेनकाब जमाना खराब है … सुना कर लोगों को मदहोश कर दिया. वहीं, उनके गाये गजल वो, जिनके करीब होते हैं…
को सुन श्रोता वाह-वाह कर उठे. उनके गाये गजल हुई महंगी बहुत शराब कि थोड़ी-थोड़ी पिया करो… को सुन लोग रोमांचित हो गये. जम कर तालियां बजा कर श्रोताओं ने श्री उधास को बहुत सम्मान दिया. उसके बाद श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा बिहार से मैं दिल से जुड़ा हूं. देर रात तक लोग गजल का लुत्फ उठाते रहे.
सोनपुर मेले का हुआ विधिवत समापन
मेले का विधिवत समापन हुआ. मेला क्षेत्र स्थित पर्यटन विभाग के पंडाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विजय प्रकाश, कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि मेले का जिक्र बौद्ध जैन सहित अनेक धर्म ग्रंथों में है. शैव और वैष्णव का मिलनस्थल हरिहर क्षेत्र है. यह क्षेत्र सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है.
हमारा देश कृषि व्यवस्था की रीढ़ रहा है. पर्यटन विभाग कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन को सुझाव दे. कृषि विभाग के स्थल का स्वरूप अभी छोटा है. इसे और बड़ा करने की जरूरत है. इस मेले में पूरे भारत का स्वरूप है. पर्यटन विभाग की सचिव हरजोत कौर ने कहा कि मेले को और बड़ा बनाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










