बाइक समेत पुल के नीचे गिरा युवक, मौत

Published at :23 Dec 2015 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक समेत पुल के नीचे गिरा युवक, मौत

बाइक समेत पुल के नीचे गिरा युवक, मौत गंडक पुल से गिरने से हुआ हादसामित्र के घर किसी कार्यक्रम से घर लौट रहा था युवकमार्केटिंग का काम करता था रणवीरनदी में बड़े-बड़े पत्थरों से लगीं गहरी चोटेंनोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, गड़खामानपुर-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित मुड़ा गांव के समीप गंडक नदी पर […]

विज्ञापन

बाइक समेत पुल के नीचे गिरा युवक, मौत गंडक पुल से गिरने से हुआ हादसामित्र के घर किसी कार्यक्रम से घर लौट रहा था युवकमार्केटिंग का काम करता था रणवीरनदी में बड़े-बड़े पत्थरों से लगीं गहरी चोटेंनोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, गड़खामानपुर-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित मुड़ा गांव के समीप गंडक नदी पर बने पुल के नीचे गिरने से एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. गलिमापुर गांव निवासी नागेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र रणवीर सिंह उर्फ बिट्टू, छोटाआमी गांव से अपने मित्र के किसी कार्यक्रम से बीती रात वापस लौट रहा था. इसी बीच मुड़ा के समीप गंडक नदी पर बने पुल से करीब 30 फुट नीचे गंडक नदी के गड्ढे में बाइक सहित रणवीर गिर पड़ा. नदी में बड़े-बड़े पत्थर होने के कारण उसको गहरी चोटें लग गयीं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और बाइक के परखचे उड़ गये. रणवीर ने अपने परिजन को छोटाआमी गांव जाने की बात कही थी. काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी. पता नहीं चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सुबह शौच करने गये आसपास के ग्रामीणों ने एक मृत युवक के शव देख उसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच रणवीर के परिजनों को सूचना दी. इस पर परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पहचाना. रणवीर अपने परिवार का भरन-पोषण करने के लिए मार्केटिंग का कार्य करता था. घटना की सूचना पर पूरे गलिमापुर में शोक की लहर है. शादी के बाद मार्केटिंग का कार्य करने लगा. रणवीर की पत्नी दुर्गा देवी, पांच वर्षीया पुत्री सुहाना, तीन वर्षीय पुत्र घनश्याम, मां चिंता देवी, पिता नागेश्वर सिंह, भाई धर्मवीर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन