60 पदाधिकारी किये गये सम्मानित

Published at :20 Dec 2015 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
60 पदाधिकारी किये गये सम्मानित

60 पदाधिकारी किये गये सम्मानित गत विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करनेवाले पदाधिकारी भी हैं शामिल छपरा (सदर). गत विधानसभा चुनाव में बेहतर चुनावी कार्य संपन्न करानेवाले जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारी समेत 60 पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने प्रशस्ति पत्र दिया. रविवार को अपने सोनपुर मेला कैंप स्थित कार्यालय […]

विज्ञापन

60 पदाधिकारी किये गये सम्मानित गत विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करनेवाले पदाधिकारी भी हैं शामिल छपरा (सदर). गत विधानसभा चुनाव में बेहतर चुनावी कार्य संपन्न करानेवाले जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारी समेत 60 पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने प्रशस्ति पत्र दिया. रविवार को अपने सोनपुर मेला कैंप स्थित कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर डीएम ने सभी पदाधिकारियों को चुनाव कार्य में बेहतर सहयोग कर सबसे प्रथम मतगणना रिजल्ट देने एवं किसी भी बूथ पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कोई अनियमितता नहीं होने के लिए धन्यवाद दिया. प्रशस्ति पत्र पानेवाले पदाधिकारियों में निर्वाची पदाधिकारी, बनियापुर सह डीडीसी रविकांत तिवारी, निर्वाची पदाधिकारी, गड़खा सह एडीएम राजेश कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, मांझी सह डीसीएलआर संजीव कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, छपरा सह सदर एसडीओ सुनील कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, एकमा सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, अमनौर सह डीआरडीए निदेशक सोमेश बहादुर माथुर, निर्वाची पदाधिकारी, मढ़ौरा सह मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, सोनपुर सह सोनपुर एसडीओ मदन कुमार राय आदि के अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी श्याम किशोर सिन्हा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राम भगवान सिंह, वरीय उपसमाहर्ता कुमार विनोद, कुमार ओमकेश्वर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी बीके शुक्ला, कार्यपालक दंडाधिकारी सदर रमेश कमल रत्नम, आइसीडीएस के डीपीओ प्रभात कुमार सिंह, डीएसओ अनिल कुमार रमण आदि पदाधिकारी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन