महिला कल्याण संगठन ने कर्मियों को दी गरम टोपी

Published at :20 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
महिला कल्याण संगठन ने कर्मियों को दी गरम टोपी

महिला कल्याण संगठन ने कर्मियों को दी गरम टोपी सोनपुर. महिला कल्याण संगठन पूर्व मध्य रेल, सोनपुर द्वारा मंडल मुख्यालय स्थित रेल ग्राम में ठंड को देखते हुए लगभग चार सौ रेल कर्मियों के बीच गरम टोपी का वितरण किया गया. अध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल के नेतृत्व में यह अनोखी पहल मानवीय दृष्टि से वैसे कर्मियों […]

विज्ञापन

महिला कल्याण संगठन ने कर्मियों को दी गरम टोपी सोनपुर. महिला कल्याण संगठन पूर्व मध्य रेल, सोनपुर द्वारा मंडल मुख्यालय स्थित रेल ग्राम में ठंड को देखते हुए लगभग चार सौ रेल कर्मियों के बीच गरम टोपी का वितरण किया गया. अध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल के नेतृत्व में यह अनोखी पहल मानवीय दृष्टि से वैसे कर्मियों के बीच की गयी, जो ठंड के मौसम रात्रि में लाइनों पर ट्रैक पर पैट्रोलिंग करते हैं. महिला समिति द्वारा समय-समय पर शिविर लगा कर रेल कर्मियों एवं उनके आश्रितों के बीच अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाती है. इस अवसर पर महिला समिति उपाध्यक्षा रेणु मिश्रा, शालिनी भूषण, स्मिता शाही, अपर मंडल रेल प्रबंधक आरपी मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन