छपरा बनेगा आदर्श विस क्षेत्र: डॉ गुप्ता

Published at :20 Dec 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा बनेगा आदर्श विस क्षेत्र: डॉ गुप्ता

छपरा बनेगा आदर्श विस क्षेत्र: डॉ गुप्ता रोटरी ने विधायक का किया सम्माननोट: फोटो नंबर 20 सी.एच.पी 3 है कैप्सन होगा- विधायक को सम्मानित करते रोटरी के सदस्य संवाददाता, छपरारोटरी, सारण के तत्वावधान में छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता का सम्मान समारोह होटल राज दरबार में आयोजित किया गया. अपने संबोधन में श्री गुप्ता […]

विज्ञापन

छपरा बनेगा आदर्श विस क्षेत्र: डॉ गुप्ता रोटरी ने विधायक का किया सम्माननोट: फोटो नंबर 20 सी.एच.पी 3 है कैप्सन होगा- विधायक को सम्मानित करते रोटरी के सदस्य संवाददाता, छपरारोटरी, सारण के तत्वावधान में छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता का सम्मान समारोह होटल राज दरबार में आयोजित किया गया. अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने कहा कि मैं पहले एक रोटेरियन हूं, फिर विधायक. मुझे मालूम है छपरा की जनता को मुझसे बहुत सारी अपेक्षाएं हैं. मैं हर समय छपरा की जनता के लिए उपलब्ध हूं. छपरा विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना चाहता हूं. सम्मान समारोह की अध्यक्षता सत्यनारायण प्रसाद ने की. कार्यक्रम का संचालन रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्यामबिहारी अग्रवाल ने किया. स्वागत राजेंद्र गोल्ड तथा धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार ने किया. इस अवसर पर विधायक डॉ सीएन गुप्ता की पत्नी गायत्री आर्यणी को भी सम्मानित किया गया. विधायक श्री गुप्ता को अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर रोटरी सारण द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राजेश जायसवाल, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, अजय प्रसाद, अजय व्याहुत, शंभू कुमार, राजेश फैशन, विजय चौधरी, गोविंद अग्रवाल, शैलेश कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, देव कुमार सिंह, चंद्रकांत द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सोहन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, विजय व्याहुत, सुनील कुमार सिंह, राजू अग्रवाल, अनूप कुमार, बासुकी नाथ आदि उपस्थित हुए. अभिनंदन पत्र में अजय कुमार ने प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन