दत्तक ग्रहण केंद्र के दो वर्षीय विकलांग ने तोड़ा दम

Published at :19 Dec 2015 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
दत्तक ग्रहण केंद्र के दो वर्षीय विकलांग ने तोड़ा दम

दत्तक ग्रहण केंद्र के दो वर्षीय विकलांग ने तोड़ा दम चल फिर पाने में असमर्थ व कटे तालू वाले सोनू की पटना ले जाने के दौरान हुई मौत संवाददाता, छपरा (सदर)छपरा स्थित विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र में विगत छह माह से रह रहे विकलांग सोनू ने शनिवार को दम तोड़ दिया. बरामदगी के समय ही […]

विज्ञापन

दत्तक ग्रहण केंद्र के दो वर्षीय विकलांग ने तोड़ा दम चल फिर पाने में असमर्थ व कटे तालू वाले सोनू की पटना ले जाने के दौरान हुई मौत संवाददाता, छपरा (सदर)छपरा स्थित विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र में विगत छह माह से रह रहे विकलांग सोनू ने शनिवार को दम तोड़ दिया. बरामदगी के समय ही दो वर्षीय सोनू के दोनों पैर जहां ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे थे, वहीं उसके तालू भी कटे हुए थे. शनिवार की सुबह तबीयत खराब होने को लेकर दत्तक ग्रहण केंद्र की समन्वयक श्वेता कुमारी ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज शुरू कराया. वहीं, बेहतर इलाज के लिए दत्तक ग्रहण केंद्र के अन्य कर्मियों के साथ पटना चल दी. इसी बीच रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया. बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक भास्कर प्रियदर्शी ने कहा कि दत्तक ग्रहण केंद्र में पहुंचे बच्चे को चिकित्सक शुरू से ही विशेष मान रहे थे. मृत बच्चे के संबंध में विभागीय नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन