तीन दिनों से बिना सूचना के गायब मिले एचएम

Published at :19 Dec 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों से बिना सूचना के गायब मिले एचएम

गड़खा : गड़खा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, केवानी के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा बिना सूचना के तीन दिनों से गायब होने तथा विद्यालय का प्रभार किसी भी शिक्षक को नहीं देने के मामले को बीइओ इंदू सिंह ने गंभीरता से लिया है. ग्रामीणों की शिकायत पर बीइओ ने शनिवार को दिन के लगभग […]

विज्ञापन

गड़खा : गड़खा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, केवानी के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा बिना सूचना के तीन दिनों से गायब होने तथा विद्यालय का प्रभार किसी भी शिक्षक को नहीं देने के मामले को बीइओ इंदू सिंह ने गंभीरता से लिया है. ग्रामीणों की शिकायत पर बीइओ ने शनिवार को दिन के लगभग 12 बजे पहुंच कर पाया कि प्रधानाध्यापक 17 दिसंबर से गायब हैं.

वहीं, बीइओ के द्वारा वहां उपस्थित शिक्षकों एवं रसोइयों से विद्यालय की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गयी. हालांकि प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम से संबंधित सभी रजिस्टर अलमीरा में बंद करके चले जाने तथा रसोइयों द्वारा कुछ खास सामान्य ही अपने अंदाज से बनाने का निर्देश देने की बात बतायी गयी. निरीक्षण में 16 बोरा चावल पाया गया.

बीइओ ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि बहुत दिनों से एमडीएम भी नहीं बन रहा है और प्रधानाध्यापक गायब हैं. इस कारण विद्यालय का पठन-पाठन बंद है. बीइओ ने कहा कि बिना सूचना के गायब प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब कर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. वहीं, जिला पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक सूचना दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन