तीन महीने से बंद है बीओआइ की एटीएम, लोग परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2015 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

मकेर : स्थानीय बाजार के बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम तीन महीने से बंद रहने के कारण एटीएम कार्डधारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ता सुरेंद्र कुमार सोनी, हरीश कुमार का कहना है कि हम बैंक से अपनी सुविधा के लिए एटीएम कार्ड लेते हैं. एटीएम का शुल्क भी हमलोगों को […]
विज्ञापन
मकेर : स्थानीय बाजार के बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम तीन महीने से बंद रहने के कारण एटीएम कार्डधारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ता सुरेंद्र कुमार सोनी, हरीश कुमार का कहना है कि हम बैंक से अपनी सुविधा के लिए एटीएम कार्ड लेते हैं. एटीएम का शुल्क भी हमलोगों को अदा करना पड़ता है. बैंक में प्रतिदिन क्षमता से ज्यादा भीड़ रहती है.
बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में लगी एटीएम तीन महीने से बंद पड़ी है. इसकी शिकायत उपभोक्ता बार-बार प्रबंधक से करते आये हैं, लेकिन एटीएम को अभी तक ठीक नहीं कराया गया. इस संबंध में बैंक प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि एटीएम तकनीकी खराबी के कारण बंद है. इसकी सूचना जोनल ऑफिस, मुजफ्फरपुर को दे दी गयी है. इसमें जो भी करना होगा, जोनल ऑफिस ही करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










