नये सदस्यों को जोड़ कर पार्टी को बनाया जायेगा

नये सदस्यों को जोड़ कर पार्टी को बनाया जायेगा और मजबूत नोट. फोटो नंबर 18 सीएचपी 5 है. कैप्सन होगा- सर्किट हाउस में बैठक करते एमएलसी सुबोध, विधायक जितेंद्र, मिथिलेश व अन्य छपरा. राजद के जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक के संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ […]
नये सदस्यों को जोड़ कर पार्टी को बनाया जायेगा और मजबूत नोट. फोटो नंबर 18 सीएचपी 5 है. कैप्सन होगा- सर्किट हाउस में बैठक करते एमएलसी सुबोध, विधायक जितेंद्र, मिथिलेश व अन्य छपरा. राजद के जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक के संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ कर आम लोगों तक पहुंच को और भी मजबूत बनाया जायेगा. उक्त बातें राजद के संगठनात्मक चुनाव के जिला प्रभारी सह विधान पार्षद सुबोध राय ने कहीं. उन्होंने कहा कि वास्तविक व सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान व जिम्मेवारियां सौंपी जायेंगी. उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव बिल्कुल पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराया जायेगा. उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता सदस्य बनाने के अभियान में पूरी सक्रियता व मनोयोग से लगे हैं. राजद को बिहार के सबसे अधिक सदस्यता वाले राजनैतिक दल के रूप में स्थापित किया जायेगा. श्री राय ने शुक्रवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा की. उनके साथ उपनिर्वाचन पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार सिन्हा, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय, मिथिलेश राय, श्याम उपाध्याय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










