56 पैकेट चावल व 25 पैकेट गेहूं जब्त

Published at :17 Dec 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
56 पैकेट चावल व 25 पैकेट गेहूं जब्त

56 पैकेट चावल व 25 पैकेट गेहूं जब्तजनवितरण दुकान का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण मढ़ौरा. प्रखंड क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के जनवितरण विक्रेता वैद्यनाथ सिंह की दुकान का औचक निरीक्षण एसडीओ संजय कुमार राय एवं जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी अजय चंद ने संयुक्त रूप से किया. निरीक्षण के क्रम में अवैध रूप से रखे […]

विज्ञापन

56 पैकेट चावल व 25 पैकेट गेहूं जब्तजनवितरण दुकान का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण मढ़ौरा. प्रखंड क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के जनवितरण विक्रेता वैद्यनाथ सिंह की दुकान का औचक निरीक्षण एसडीओ संजय कुमार राय एवं जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी अजय चंद ने संयुक्त रूप से किया. निरीक्षण के क्रम में अवैध रूप से रखे साढ़े 56 पैकेट चावल एवं 25 पैकेट गेहूं को जब्त करते हुए उसके कमरे को भी सील कर दिया. एसडीओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में वैजनाथ सिंह दुकान से अनुपस्थित पाये गये और कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये. वैद्यनाथ सिंह घर में ही दुकान चलाते हैं. उसके एक कमरे में रखे गये गेहूं और चावल मिला कर कागजात की जांच की जायेगी. संबंधित डीलर द्वारा 18 नवंबर को ही खाद्यान्न का उठाव किया गया है. इसका वितरण अभी तक नहीं किया गया है. कागजात का सत्यापन कर अगली कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन