बालक-बालिका राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

Published at :13 Dec 2015 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
बालक-बालिका राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

बालक-बालिका राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन खेल भावना का करें सम्मान : दिनेश पटना उच्च न्यायालय के जज ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित संवाददाता, छपरा (सदर)42 वीं बालक-बालिका राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का पुरस्कार वितरण समारोह राजेंद्र स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ. इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय […]

विज्ञापन

बालक-बालिका राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन खेल भावना का करें सम्मान : दिनेश पटना उच्च न्यायालय के जज ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित संवाददाता, छपरा (सदर)42 वीं बालक-बालिका राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का पुरस्कार वितरण समारोह राजेंद्र स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ. इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के जज दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया़ उन्होंने कहा कि चाहे जहां भी खेलें, बेहतर प्रदर्शन करें़ खेल को खेल भावना से खेलें और प्रतियोगी खिलाड़ियों का सम्मान करें़ केंद्रीय मंत्री कौशल विकास विभाग राजीव प्रताप रूडी तथा पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह व अन्य अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया. वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि खेल से अनुशासन की भावना बढ़ती है. आप सभी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें, यही हमारी कामना है. आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. वहीं विभिन्न राज्यों से आये राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी, कोच व अन्य ऑफिशियल को कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष सह वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष शेखर बोस के निर्देश पर शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष राजा हंस, सचिव रामाशीष सिंह के अलावे राष्ट्रीय कोच प्रमोद कुमार सिंह, आयोजन समिति के प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह, वेदप्रकाश उपाध्याय, रमेश कुमार सिंह, संजय सिंह, रंजीत सिंह आदि ने अतिथियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन